फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A fire broke out in the bank due to a short circuit, burning the furniture

Raebareli News: शॉर्टसर्किट के कारण बैंक में लगी आग, फर्नीचर जला

Sat, 27 Dec 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 27 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the bank due to a short circuit, burning the furniture
महराजगंज में बैंक में आग लगने से जला सामान।
महराजगंज। कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में बृहस्पतिवार की रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इससे बैंक के अंदर लगे फर्नीचर, कुर्सियां समेत सामान जल गया। बैंक से धुआं निकलने पर गार्ड को जानकारी हुई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। शुक्रवार को बैंक का कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

बैंक के बाहर गार्ड तैनात था। इसी दौरान बैंक के अंदर से धुआं निकलने लगा। गार्ड की चीखपुकार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन बैंक का ताला बंद होने के कारण लोग आग नहीं बुझा पाए। सूचना पर बैंक मैनेजर अशेंद्र कुमार पटेल मौके पर पहुंचे। ताला खुलने के बाद आग बुझाई गई। तब तक बैंक में लगी चार एसी, प्रिंटर, फर्नीचर समेत अन्य सामान जल गया। मैनेजर ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। अभिलेख सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed