{"_id":"69c8227f090c74e406045624","slug":"a-farmers-shed-caught-fire-and-caused-a-loss-of-rs-15-lakh-raebareli-news-c-101-1-rai1002-154057-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: किसान के छप्पर में आग लगने से डेढ़ लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: किसान के छप्पर में आग लगने से डेढ़ लाख का नुकसान
Sun, 29 Mar 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
11-जगतपुर के जोगमगदीपुर मजरे साधुकुआं गांव में शनिवार को आग लगने से जली गृहस्थी। संवाद
रायबरेली। क्षेत्र के जोगमगदीपुर मजरे साधुकुआं गांव में शनिवार दोपहर एक किसान के छप्पर में आग लग गई। हादसे में किसान का सारा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। साथ ही 12 मुर्गियां भी जल गईं। घटना में डेढ़ लाख का नुकसान होने की आशंका है।
गांव निवासी रामसजीवन पुत्र मंगल छप्पर डालकर गुजर-बसर कर रहे थे। शनिवार दोपहर में अचानक उनके छप्पर से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर करीब 20 हजार रुपये की नकद नष्ट हो गई। गेहूँ, धान, कपड़े और जरूरी कागजात भी जलकर खाक हो गए। इस घटना में 12 मुर्गियां भी झुलसकर मर गईं। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित रामसजीवन के अनुसार, आग लगने से करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। उपजिलाधिकारी विवेक राजपूत ने नुकसान का आकलन कराने के लिए लेखपाल को भेजा है। रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित को आर्थिक सहायता दी जाएगी।