{"_id":"684c7900c28284b0060cac3d","slug":"a-dumper-crushed-a-young-man-causing-his-death-raebareli-news-c-101-1-rai1002-135067-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डंपर ने युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डंपर ने युवक को कुचला, मौत
Sat, 14 Jun 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। नसीराबाद के बेवल गांव निवासी आदर्श मौर्या (22) और सुभाष प्रजापति शुक्रवार शाम बाइक से मनगढ़ धाम कुंडा जा रहे थे। गद्दीपुर के समीप गलत दिशा से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आदर्श सड़क पर गिर गए। उसी बीच सामने से आ रहे डंपर ने आदर्श को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई जबकि सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद डंपर और दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को काफी देर तक भीड़ के आक्रोश का सामना करना पड़ा। कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर लगने के बाद युवक डंपर के नीचे आ गया था जिससे उसकी मौत हो गई।