{"_id":"695d2e626b1dedaa26097ba3","slug":"a-dump-truck-crashed-into-the-shop-killing-the-shopkeeper-raebareli-news-c-101-1-slp1006-148377-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दुकान में घुसा डंपर, दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दुकान में घुसा डंपर, दुकानदार की मौत
Tue, 06 Jan 2026 09:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 06 Jan 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। घना कोहरा होने के कारण मंगलवार को दो डंपर आमने-सामने टकरा गए। टकराने के बाद नियंत्रण खोकर एक डंपर सड़क किनारे रखी गुमटी में घुस गया। डंपर की चपेट में आने से दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उधर, हादसे के बाद घर में मातम छा गया।
धोकलगंज मजरे बेहीखोर के मदन चौरसिया (62) मधवापुर में दुकान चलाते थे। मंगलवार सुबह वह दुकान के सामने अलाव ताप रहे थे। उनके पास पूरे सरदार सिंह निवासी अमरपाल प्रजापति व मधवापुर के जोखू भी बैठे थे। इसी दौरान मदन की दुकान में एक ग्राहक सामान लेने आया। सामान देकर वह दुकान में ही बैठे थे, तभी सड़क पर दो डंपरों में टक्कर हो गई। एक डंपर उनकी दुकान में अनियंत्रित होकर घुस गया, जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें आननफानन सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
बुजुर्ग की माैत होने की खबर सुन परिवारजन के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि कोहरा घना था। इसकी वजह से हादसा हुआ। दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद