फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A discussion was held on books written about the farmers' movement and the shooting incident

Raebareli News: किसान आंदोलन और गोलीकांड पर लिखी पुस्तकों पर हुई चर्चा

Tue, 06 Jan 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 06 Jan 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
A discussion was held on books written about the farmers' movement and the shooting incident
रायबरेली। राजनीति विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान ने सोमवार को जिले के किसान आंदोलन एवं मुंशीगंज गोलीकांड पर लिखी पुस्तकों पर परिचर्चा आयोजित की। इस दौरान अमर बहादुर सिंह की पुस्तक एक और जलियांवाला, राम सिंह की पुस्तक रायबरेली किसान आंदोलन की यज्ञ भूमि और प्रो. विपिन चंद्रा की पुस्तक प्लीजेंट इन रिवॉल्ट पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. राम बहादुर वर्मा ने कहा कि नई पीढ़ी को अवध के किसान आंदोलन और 6 जनवरी 1921 को हुए फुरसतगंज गोलीकांड एवं 7 जनवरी 1921 को हुए मुंशीगंज गोलीकांड की सच्चाई जानने के लिए इन पुस्तकों को पढ़ना चाहिए, जिससे वे अपने पूर्वजों के साहस और संघर्ष की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस किसान आंदोलन के कारण ही रायबरेली स्वाधीनता संग्राम की अगली कतार में आ गया और पूरे देश को संघर्ष का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन

महामंत्री डॉ. बृजकिशोर ने कहा कि किसान आंदोलन में किसानों की क्रांतिकारी भूमिका के कारण ही यह जिला स्वाधीनता संग्राम का गढ़ बना और 1930-31 का नमक सत्याग्रह उत्तर प्रदेश में रायबरेली से ही शुरू हुआ। स्कूल-कॉलेजों में किसान आंदोलन के जुझारू नायकों बाबा रामचंद्र, अनमोल शर्मा, पं. जानकी प्रसाद, मुंशी कालिका प्रसाद आदि के बारे में बताया जाना चाहिए, जिससे छात्र-छात्राएं उनके त्याग और संघर्षों से शिक्षा ले सकें। इस मौके पर डॉ. मनोज चौधरी, शरद चौधरी, शैलेश प्रकाश, रामनरेश वर्मा, प्रभात सिंह, रामसजीवन यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed