फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A criminal was shot in the encounter, two arrested

Raebareli News: मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, दो गिरफ्तार

Mon, 11 Aug 2025 12:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
A criminal was shot in the encounter, two arrested
रायबरेली। पुलिस और बदमाशों के बीच ऊंचाहार इलाके में शनिवार रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें से एक को गोली लगी है। दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाशों ने एनटीपीसी के ठेकेदार के घर में चोरी की थी। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने 56 लाख के जेवरात, लाइसेंसी रिवॉल्वर समेत अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के मुताबिक, ऊंचाहार कस्बे के अलीगंज निवासी सहदेव ठाकुर एनटीपीसी व रिलायंस इंडस्ट्रीज में ठेकेदारी करते हैं। गत 22 जुलाई को पत्नी अनीता के साथ बेटे व बहू के पास लखनऊ गए थे। 31 जुलाई को घर लौटे तो चोर लाखों के जेवर, लाइसेंसी रिवाॅल्वर व सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर ले गए थे। शनिवार रात एक बजे मुखबिर से सूचना मिली कि कार सवार अंतरजनपदीय बदमाश मनीरामपुर शारदा सहायक नहर पुल के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौहवार, ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी संजय कुमार, एसओजी प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोलौरी का पुरवा मजरे विजईमऊ निवासी रोहित उर्फ गोबिंद उर्फ बौड़म के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके साथ प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे गोसाईं मजरे पुरमई सुल्तानपुर निवासी मोनू सरोज को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि इनके साथी रोहित व पिंटू अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश अंतरजनपदीय गैंग के सदस्य हैं। इनकी निशानदेही पर ठेकेदार के घर से 56 के जेवरात, लाइसेंसी रिवाॅल्वर, 3440 रुपये नकद, तमंचा व कार बरामद की गई है। भागे बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से खरीदी थी कार
पुलिस की गोली से घायल बदमाश रोहित उर्फ बौड़म वेसे तो ऊंचाहार के सरपतहा का रहने वाला है, लेकिन वह प्रतापगढ़ में अपनी ससुराल विजईमऊ में रहता है। पुलिस के अनुसार वह पेशेवर अपराधी है। उसने दूसरे प्रांतों में भी चोरी, लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। कुछ दिन पहले दिल्ली पुलिस भी उसकी तलाश में ऊंचाहार आई थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया था। ठेकेदार के घर घटना को अंजाम देने में छह बदमाश शामिल थे। चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए दिल्ली से कार खरीदी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed