फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A baby sleeping under the roof burns alive

छप्पर के नीचे सो रही बच्ची जिंदा जली

Tue, 11 Apr 2017 11:56 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 11 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
A baby sleeping under the roof burns alive
जली मासूम - फोटो : अमर उजाला
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र केे चंदई रघुनाथपुर गांव में मंगलवार को छप्पर के नीचे सो रही बच्ची जिंदा जल गई। आग से घर जल गया, जिससे तीन लाख के क्षति हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहसील प्रशासन मदद दिलाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


चंदई रघुनाथपुर गांव निवासी लालाराम किसानी करता है। घर के बाहर छप्पर रखा है। छप्पर के नीचे मंगलवार को उसकी दो वर्षीय बेटी गौरी सो रही थी। लालाराम खेत गया था, जबकि मां बदाला घर के अंदर थी। इसी दौरान अचानक छप्पर में आग लग गई।
विज्ञापन


जानकारी पर मां बदाला पहुंची, लेकिन तेज हवा के चलते भड़की लपटों के आगे वो बेबस हो गई। चीख-पुकार पर ग्रामीण जुट गए। सूचना पर लालाराम भी पहुंच गया। जब तक आग बुझाया जाता, तब तक जिंदा जलकर गौरी की मौत हो चुकी थी। आग से छप्पर के अलावा पूरा घर जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निकांड में नकदी, कपड़ा, अनाज समेत तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ। बेटी की मौत से बदाला के आंसू नहीं थम रहे हैं। कहती है कि वह देखती रही और उसकी बेटी जिंदा जल गई। चाहकर भी उसे वह बचा नहीं पाई।


इस दर्दनाक घटना से सिर्फ परिवारीजन ही नहीं, बल्कि ग्रामीण भी गमगीन हैं। थानेदार पन्नेलाल का कहना है कि आग से जलकर बच्ची की मौत हुई है। घटना की जांच कराई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed