{"_id":"129-90154","slug":"Raebareli-90154-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत मीटर बदलने गई टीम को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत मीटर बदलने गई टीम को बनाया बंधक
Raebareli
Updated Sun, 14 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। कस्बे में विद्युत मीटर बदलने के नाम पर वसूली करने वाली टीम को व्यापारियों ने बंधक बना लिया। उन्हें तब तक नहीं छोड़ा, जब तक उपभोक्ताओं के रुपये वापस नहीं कर दिए। इसकी शिकायत व्यापारियों ने पावर कॉर्पोरेशन के जेई से भी की।
पावर कॉर्पोरेशन की ओर से पुराने और खराब मीटरों को बदलकर इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगवाएं जा रहे हैं। यह काम ठेके पर कराया जा रहा है। सुबह ठेकेदार के चार कर्मचारी पिंकू, वेदप्रकाश, ब्रजेश और बलवंत कस्बे में मीटर बदलने पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने उपभोक्ता दीपक चौरसिया, सौरभ चौरसिया, बबलू जायसवाल और लालजी वर्मा के घरों से मीटर बदलने के नाम पर छह हजार रुपये वसूल लिए। इसकी जानकारी उपभोक्ताओं ने व्यापारियों को दी। कस्बे के व्यापारी नेता रिंकू जायसवाल के साथ आशू त्रिपाठी, विजय धौनी, बंटी गुप्ता, अशोक साहू, पंकज आदि मौके पर पहुंचे। व्यापारियों को आता देख आरोपी बृजेश व बलवंत तो भाग गए, पर वेदप्रकाश व पिंकू पकड़ लिए गए। उन्हें तब तक बैठाए रखा जब तक उपभोक्ताओं को रुपये नहीं लौटाये। व्यापारियों ने जेई एसके प्रजापति को इसकी सूचना दी। जेई का कहना है कि टीम को पावर हाउस के कर्मचारी को साथ लेकर जाना चाहिए था।