{"_id":"129-89404","slug":"Raebareli-89404-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक अभियंता समेत पांच अफसरों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक अभियंता समेत पांच अफसरों का रोका वेतन
Raebareli
Updated Sat, 29 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। नगर पालिका के विकास कार्यों में शिथिलता और शिकायतों के निस्तारण में देरी करने पर अधिशासी अधिकारी ने अफसरों पर शिकंजा कसा है। लापरवाही पर पालिका के सहायक अभियंता, अवर अभियंता समेत पांच अधिकारियों का वेतन रोक दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही विकास कार्यों में तेजी नहीं लाई गई और शिकायतों का समय रहते निस्तारण नहीं किया गया तो वेतन कटौती की कार्रवाई भी की जाएगी। शासन की ओर से आम जनता की सुविधा के लिए तहसील दिवस व समाधान दिवस आयोजित कराए जा रहे हैं। इसमें आने वाली शिकायतों का प्रमुखता से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद अधिकारियों की ओर से शिथिलता बरती जा रही है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पीएन सिंह ने विकास कार्यों में लापरवाही बरतने और शिकायतों के निस्तारण में देरी पर पांच अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि लापरवाही पर सहायक अभियंता मेराज अहमद, अवर अभियंता आशुतोष गुप्ता, कर निर्धारण अधिकारी सीपी सिंह, कर अधीक्षक हरबंश यादव और खाद्य निरीक्षक अर्पणा वाजपेयी का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सभी मामलों का निस्तारण नहीं किया गया तो वेतन कटौती भी की जा सकती है।
विज्ञापन