फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   फार्मासिस्ट ने प्रताड़ना से तंग आकर लगाई फांसी

फार्मासिस्ट ने प्रताड़ना से तंग आकर लगाई फांसी

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात सीएचसी अधीक्षक और स्टाफ के अन्य कर्मियों की प्रताड़ना से तंग आकर एक फार्मासिस्ट ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उसका शव सरकारी आवास में छत से लटकता पाए जाने से सनसनी मच गई। पिता ने सीएचसी अधीक्षक और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पर बेटे को परेशान करने का आरोप लगाया और कहा कि इसी वजह से उसने खुदकुशी कर ली है। पिता का कहना है कि उसने तहरीर थाने में दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है।
विज्ञापन

लखनऊ के डी-2/401 एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड निवासी एवं रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी कंचनलाल का बेटा फार्मासिस्ट डॉ. वीरेंद्र गौतम (46) यहां जगतपुर सीएचसी में तैनात था। तीन महीने पहले ही बदायूं जिले से यहां स्थानांतरण होकर आया था। फार्मासिस्ट यहां पर सरकारी आवास में अकेले रहता था, जबकि उसका परिवार लखनऊ में रहता है। सोमवार की सुबह आवास का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोन मिलाया, लेकिन फार्मासिस्ट ने फोन नहीं उठाया। अनहोनी की आशंका से जगतपुर थाने को सूचना दी गई। किसी तरह दरवाजा खोलकर पुलिस आवास के अंदर गई तो छत के कुंडे में रस्सी के सहारे फार्मासिस्ट का शव लटक रहा था। पुलिस ने फौरन शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना पर पिता परिवार समेत जगतपुर और वहां से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। पिता का आरोप है कि सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी समेत अन्य कर्मचारियों की प्रताड़ना की वजह से बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पिता का आरोप है कि उसके बेटे से 12-13 घंटे ड्यूटी ली जाती थी। छुट्टी भी नहीं दी जाती थी। इससे बेटा परेशान था। दिवाली पर एक दिन की छुट्टी दी थी। दूसरे दिन बुला लिया था। इतना ही नहीं एक अन्य फार्मासिस्ट का चार्ज भी उसके बेटे डॉ. वीरेंद्र गौतम को ही दे दिया गया था, जो लंबे समय से अवकाश पर चल रहा है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने स्टोर रूम से कोई सामान निकाल लिया था। सामान गायब होने पर उसके बेटे को फंसाने की धमकी दी जाती थी। इसी प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने ऐसा कदम उठाया। पिता का कहना है कि बहू कमला देवी की ओर से थाने में तहरीर दिलाई गई है। कार्यवाहक थानेदार सौरभ शुक्ला ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर डॉ. वीरेंद्र गौतम के फांसी लगाए जाने की तहरीर थाने में दी गई, जिसमें तीन माह से वेतन न मिलने की बात भी कही गई है। विभागीय अधिकारियों के समझाने पर परिवारीजनों ने तहरीर वापस ले ली है। फार्मासिस्ट ने फांसी लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed