{"_id":"129-87669","slug":"Raebareli-87669-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाएं झुलसी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाएं झुलसी, एक की मौत
Raebareli
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सतांव-परशदेपुर (रायबरेली)। जिले में रविवार को खाना बनाते समय दो महिलाएं झुलस गई। एक महिला की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के मानपुर गांव की रहने वाली कुसुमा उर्फ सुमन (40) सुबह धान की फसल काटने गई थी। दोपहर घर वापस लौटकर चूल्हे में खाना बना रही थी। इसी दौरान उसकी साड़ी में आग लग गई। जब तक परिवारीजन आग बुझाते वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। उधर, परशदेपुर क्षेत्र के पूरे बाकर बेग मजरे फागूपुर की रहने वाली सन्नो (35) पत्नी वसीम शाम को स्टोव से खाना बना रही थी। इसी दौरान उसका दुपट्टे में गिर गया। इससे सन्नो आग की चपेट आने से 70 फीसदी झुलस गई। शोरगुल पर परिवारीजनों ने आग को बुझाया।
विज्ञापन