{"_id":"129-87665","slug":"Raebareli-87665-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री के ससुर समेत नौ पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री के ससुर समेत नौ पर केस
Raebareli
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां (रायबरेली)। छोटकवा मजरे इचौली गांव में दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद बढ़ता जा रहा है। दूसरे पक्ष ने इस मामले में रविवार को सूबे के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री के ससुर समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूर्व मंत्री के ससुर समेत अन्य आरोपियों पर मारपीट करने और फायर झोंकने का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
छोटकवाखेडा मजरे इचौली गांव में वासुदेव उर्फ फुद्दी यादव और अशोक कुमार यादव के बीच शव दफनाने को लेकर शुक्रवार को विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते शुक्रवार की रात अशोक ने दो दर्जन लोगों के साथ वासुदेव के घर पर हमला बोलते हुए छप्पर में आग लगा दी थी और ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। हमलावरों को लखनऊ से बुलाया गया था। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर 14 हमलावरों को पकड़ा था। इन सभी के खिलाफ थाने में मुकदमा लिखा गया था।
रविवार को दूसरे पक्ष के अशोक की तरफ से रामसुमेर यादव ने थाने में पूर्व प्रधान मेहरबान सिंह यादव, सुरेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, वासुदेव यादव, खुशीराम, रामकिशुन, शिवकुमार, अंकित, अमित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। तहरीर में कहा है कि वह यदुवंशी ढाबा के निकट बीती 25 अक्तूबर को शाम सात बजे जय गुरुदेव के काफिले का स्वागत करने पहुंचा तो वहां पर मौजूद इन लोगों ने गाली गलौज करते हुए मुझे लात घूसों से मारा पीटा और फायर झोंका।
विज्ञापन
गनीमत रही कि गोली उसके पास से होकर बाहर निकल गई। मामले में नामजद पूर्व प्रधान मेहरबान सिंह दर्जा प्राप्त मंत्री के ससुर हैं। एसओ बीएन शुक्ला का कहना है कि दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी। उधर, पूर्व प्रधान मेहरबान सिंह यादव का कहना है कि उन्हें या उनके पुत्रों को साजिशन फंसाने का कुचक्र रचा गया है। इसकी शिकायत वह मुख्यमंत्री से करेंगे।