फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बहनों ने की भाइयों के दीर्घायु की कामना

बहनों ने की भाइयों के दीर्घायु की कामना

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। भाई-बहन के रिश्तों को मजबूत करने वाला भइया दूज पर्व शनिवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को टीका लगाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही भाइयों ने अपनी बहन की रक्षा का वचन भी दिया। इस दौरान भाइयों ने मुंह मीठा कराकर उपहार दिए। बुजुर्ग बताते हैं कि आज के ही दिन यमराज की बहन यमुना ने अपने भाई को टीका लगाकर इस प्रसिद्ध त्योहार की परंपरा शुरू की थी। ऐसा माना जाता है कि जो लोग भइया दूज के दिन अपनी बहनों के घर जाकर टीका रोली करवाते हैं, अपनी सामर्थ्य के अनुरूप बहन को उपहार भेंट करते हैं, बहनें उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं, ऐसे लोग कभी नर्क में नहीं जाते हैं। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत करता है। भइया दूज को लेकर जहां बच्चों में खासा उत्साह रहा, वहीं बड़ों ने भी अपनी बहनों के घर जाकर उनसे टीका लगवाया। पूरे दिन मिठाई और उपहारों की दुकानों पर भीड़ जुटी रही। बहनों ने भाइयों को टीका लगाया और उन्हें मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का वचन लिया। रायबरेली शहर के साथ ही बछरावां, ऊंचाहार, फुरसतगंज, खीरों, लालगंज, जगतपुर, डलमऊ, रोहनियां, हरचंदपुर, डीह, सलोन समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में भी भइया दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed