फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पांचवीं काउंसलिंग के बाद भी पांच पद खाली

पांचवीं काउंसलिंग के बाद भी पांच पद खाली

Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जूनियर स्कूलों में विज्ञान के 218 पदों के लिए सोमवार को पांचवें चरण की काउंसलिंग कराई गई। इस बार भी सभी पदों पर भर्ती नहीं हो पाई और पांच पद खाली रह गए। सामान्य व पिछड़ी जाति के सभी पद फुल हो गए, लेकिन अनुसूचित जाति के पांच पदों के लिए अभ्यर्थी नहीं आए। 218 में 213 पदों के लिए काउंसलिंग का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार जूनियर स्कूलों में विज्ञान व गणित के 29 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती करा रही है। जिले में विज्ञान व गणित विषय के 654 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। पहली कट ऑफ मेरिट सूची जारी करके बीती सात व आठ जुलाई, फिर 23 व 24 जुलाई को काउंसलिंग हुई थी। इसके बाद 21 व 22 अगस्त को भी काउंसलिंग हुई थी। चौथी काउंसलिंग बीती 18 व 19 सितंबर को हुई थी। चार काउंसलिंग के बाद 70 पद खाली बचे थे। शनिवार को विज्ञान विषय के लिए पांचवीं काउंसलिंग कराई गई। प्राथमिक स्कूल चक अहमदपुर में काउंसलिंग शुरू हुई। एक-एक करके अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल होने के लिए पहुंचे। शाम तक हुई काउंसलिंग के बाद पांच पदों को छोड़कर सभी पद फुल हो गए। बीएसए संदीप चौधरी ने बताया कि काउंसलिंग की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed