{"_id":"129-87363","slug":"Raebareli-87363-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजबान टीम के खिलाड़ियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजबान टीम के खिलाड़ियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
Raebareli
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में 27वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को प्रारंभ हुआ। पहले दिन मेजबान टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स के कई खेलों में जीत हासिल की।
प्रतियोगिता शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि 25वीं वाहिनी पीएसी सेनानायक गोपेशनाथ खन्ना, विशिष्ट अतिथि बाबूलाल शर्मा, योगेश, रामकरन द्विवेदी और अध्यक्षता कर रहे सिटी मजिस्ट्रेट त्रिलोकी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से भी भविष्य को संवारा जा सकता है। सरकार की ओर से लगातार खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बालिका वर्ग की 100 मीटर के दौड़ ज्योति प्रथम, भाला फेंक तरुण वर्ग में मातृदत्त प्रथम, पांच हजार मीटर दौड़ में अतुल प्रताप सिंह प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, ट्रिपल जंप, बाधा दौड़, रिले रेस कराई गई। इसमें शिशु, बाल, किशोर और तरुण वर्ग के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
निर्णायक की भूमिका अजीत सिंह, बाबुलनाथ दुबे, विवेक श्रीवास्तव, गिरिजा शंकर ने निभाई। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक सुनील अग्रवाल, जामुवंत राय, अमरेश, डॉ. नरेश, मधुरेश प्रताप सिंह, गोविंद सोनी, दीपक कश्यप मौजूद रहे। प्रधानाचार्य अरविंद ने अतिथियों का स्वागत किया।