फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ट्रेनों से कटकर तीन युवकों की मौत

ट्रेनों से कटकर तीन युवकों की मौत

Tue, 01 Jul 2014 05:31 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Tue, 01 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। ट्रेनों की रफ्तार सोमवार को मौत का सबब बन गई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ट्रेन की चपेट में आने से दरोगा के बेटे समेत तीन युवकों की सांसें हमेशा के लिए थम गई। हादसे के बाद दो युवकों को जिला अस्पताल भी पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बस्तेपुर मोहल्ला निवासी गणेश प्रसाद शुक्ला फैजाबाद जिले के इनायतनगर थाने में थानाध्यक्ष के पद पर तैनात हैं। उनका बेटा भुवनेश शुक्ला (22) सुबह नाश्ता करने के बाद घर से निकला था। मिल एरिया थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिल एरिया थानेदार मनोज मिश्र ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। वह किस ट्रेन की चपेट में आया, इस बारे में पड़ताल की जा रही है। जगतपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज गांव निवासी रविंद्र कुमार (35) पुत्र रमेश सुबह लक्ष्मणगंज किसी काम से गया था। लक्ष्मणगंज रेलवे स्टेशन के पास घायल अवस्था में पाया गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए थे। जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ देर बाद मौत हो गई। एसओ जीडी शुक्ला ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। वह घर पर रहकर किसानी करता था। किस ट्रेन की चपेट में आया, इस बारे में जांच की जा रही है। युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सिंहपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के दांदूपुर अंगुरी गांव से होकर रेल लाइन गुजरी है। सुबह एक युवक की लखनऊ-सुल्तानपुर पैसेंजर से कटकर मौत हो गई। सूचना पर आसपास के लोगों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की जेब से मिला कागजात के आधार पर उसकी पहचान साहबलाल (35) निवासी नौगवां डीह जिला फैजाबाद के रूप में हुई। एसओ रमाकांत यादव ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। ट्रेन से कटकर उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed