फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   दो एकड़ जमीन में बनेगा यात्री प्लाजा

दो एकड़ जमीन में बनेगा यात्री प्लाजा

Tue, 01 Jul 2014 05:31 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Tue, 01 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। दो एकड़ जमीन पर यात्री प्लाजा बनाया जाएगा। रायबरेली डिपो के अधिकारियों ने जल्द से जल्द यात्री प्लाजा बनाए जाने को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। अफसर पहले जहां पर प्लाजा बनना है, उसका नक्शा तैयार करेंगे। इसके बाद प्लाजा बनने का काम शुरू किया जाएगा। अफसरों का मानना है कि हाईटेक यात्री प्लाजा बनाया जाना है, ताकि यात्रियों को एक ही स्थान पर खानपान का सामान और उठने-बैठने की बेहतर व्यवस्था हो सके।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन की ओर से जिले में जगतपुर और गुरुबख्शगंज चौराहे के पास यात्री प्लाजा बनाया जाना है। इन यात्री प्लाजा में बसों का ठहराव हो सकेगा। साथ ही बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खाने-पीने का सामान उपलब्ध होगा, जो कम रेट पर मिल सकेगा। यही नहीं एसी की व्यवस्था होगी। उच्चाधिकारियों के आए आदेश के बाद यात्री प्लाजा बनाए जाने को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसके तहत जगतपुर और गुरुबख्शगंज चौराहे के आसपास यात्री प्लाजा के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। अधिकारी वहीं पर प्लाजा बनवाना चाहते हैं, जहां पर दो एकड़ जमीन हो। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह का कहना है कि यात्री प्लाजा जल्द बनवाए जाएंगे। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। एक यात्री प्लाजा के लिए करीब दो एकड़ जमीन चाहिए। जमीन का नक्शा तैयार करने के साथ वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed