{"_id":"129-81416","slug":"Raebareli-81416-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी भूस्वामी बन बैनामा करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी भूस्वामी बन बैनामा करने वाला गिरफ्तार
Raebareli
Updated Tue, 01 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली पुलिस ने लापता भूस्वामी की जगह खड़े होकर उसकी जमीन का दूसरे के नाम बैनामा करने वाले जालसाज को गिरफ्तार कर लिया है। तहसील महराजगंज क्षेत्र के पूरे बाबूजी मजरे पाली गांव निवासी चंद्रकली का पति जानकी सिंह करीब 40 साल पहले लापता हो गया था। लापता व्यक्ति के नाम से तहसील में खड़े होकर किसी और ने उसकी जमीन दूसरे के नाम बैनामा कर दिया था। इस मामले में करीब एक माह पहले चंद्रकली ने पूरे गुजरन मजरे पहरेमऊ निवासी शरीफ के खिलाफ एफआईआर लिखाई थी। पुलिस ने शरीफ को पहले ही जेल भेज दिया था। अब फर्जी रूप से जानकी सिंह बनने वाले रामलाल लोध निवासी दयालपुर मजरे कंदरावां थाना ऊंचाहार को भी सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाल डीसी श्रीवास्तव ने बताया कि रामलाल पांच हजार रुपये लेकर फर्जी जानकी सिंह बना था।
विज्ञापन