{"_id":"129-80317","slug":"Raebareli-80317-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगी सोनिया गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगी सोनिया गांधी
Raebareli
Updated Fri, 13 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। लोकसभा चुनाव में रायबरेली सीट से चौथी बार जीत दर्ज कराने के बाद सोनिया गांधी शुक्रवार की शाम वोटरों व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देने के लिए यहां पहुंच रही हैं। सोनिया शाम सात बजे फिरोज गांधी कॉलेज के मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम के लिए तैयारियों को गुरुवार को अंतिम रूप दिया गया। एसपीजी की मौजूदगी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। देश में भाजपा की लहर के बाद भी सांसद सोनिया गांधी रायबरेली संसदीय सीट से रिकॉर्ड मतों से चौथी बार जीती हैं। सोनिया 13 जून को जिले के वोटरों व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताने के लिए आ रही हैं। वह फिरोज गांधी कॉलेज के मैदान में कार्यकर्ताओं ने रूबरू होंगी और लोगों की समस्याओं को सुनेंगी। सोनिया कार्यकर्ताओं को संबोधित कर आगे भी विकास को गति देने के बारे में बताएंगी। सोनिया के दौरे का कार्यक्रम आ गया है। वह दिल्ली से सिर्फ फिरोज गांधी कॉलेज में कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देने के लिए आ रही हैं। करीब डेढ़ घंटे के कार्यक्रम के बाद यह सीधे दिल्ली लौट जाएंगी।
विज्ञापन