फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पत्नी को डंडे से पीटकर किया बेहोश, भर्ती

पत्नी को डंडे से पीटकर किया बेहोश, भर्ती

Wed, 28 May 2014 05:33 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Wed, 28 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ। कोतवाली क्षेत्र के धर्मापुर गांव में पति ने अपनी पत्नी को लात-घूंसों से मारने के बाद डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बेहोश होने पर उसे कमरे में बंद कर भाग गया। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया जहां उसे होश आया। पुलिस को पति के खिलाफ तहरीर दी गई है। कोतवाल ने बताया कि केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

धर्मापुर गांव निवासी रमेश कुमार अपनी पत्नी रामेश्वरी और अपने एक माह के बच्चे के साथ रहता है। अक्सर रमेश पड़ोस के एक घर में बच्चे को खिलाने के बहाने जाता रहता है। इसका उसकी पत्नी ने कई बार विरोध किया, पर वह नहीं माना। सोमवार को पत्नी ने फिर पड़ोसी के घर जाने से पति को मना किया। इसी बात को लेकर पति ने पत्नी को जमकर खरीखोटी सुनाई। इसके बाद घर से चला गया। देर शाम वह घर लौटा और पत्नी रामेश्वरी को लात-घूसों से पीटने के बाद डंडे से जमकर मारा। इससे पत्नी के शरीर पर निशान बन गए। शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। पत्नी का कहना है कि पिटाई करते समय उसका पति नशे में था। पति ने पत्नी को इस कदर पीटा की वह बेहोश हो गई। पत्नी के बेहोश होने पर पति ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed