फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   किसान को ईंटों से कूंचकर मार डाला

किसान को ईंटों से कूंचकर मार डाला

Sun, 15 Sep 2013 05:36 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Sun, 15 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में शुक्रवार रात चारागाह पर सो रहे एक किसान की ईंटों से कूंचकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस घटना को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन

टिकरा गांव निवासी रामलाल मौर्य (40) किसानी करता था। घर से कुछ दूरी पर ही उसका चारागाह है। रात में भोजन करने के बाद रामलाल चारागाह पर सोने गया था। देर रात उसकी हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजन मौके पर पहुंचे। देखा कि रामलाल चारपाई पर मृत पड़ा था। गला और चेहरा खून से लथपथ था। इससे आशंका जताई जा रही है कि ईंटों से कूंचकर किसान को मौत के घाट उतारा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने परिवारीजनों से पूछताछ की। इसमें किसान की किसी से रंजिश की भी बात सामने नहीं आई है। एसओ का कहना है कि अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रेम-प्रसंग भी घटना की वजह हो सकती है, लेकिन जांच के बाद ही इस बाबत कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed