{"_id":"129-51271","slug":"Raebareli-51271-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका की अस्मत लूटने का प्रयास, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका की अस्मत लूटने का प्रयास, केस दर्ज
Raebareli
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
डीह (अमेठी)। जिले में दुराचार और छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सलोन में पांच वर्षीय बालिका के साथ दुराचार की घटना अभी चर्चा में है कि बुधवार रात डीह थाना क्षेत्र में एक आठ वर्षीय बालिका की अस्मत लूटने का प्रयास किया गया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बालिका को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। डीह थाना क्षेत्र के गांव की निवासी आठ वर्षीय संध्या (परिवर्तित नाम) देर रात कोटेदार के यहां हुए कार्यक्रम से घर लौट रही थी। इसी बीच गांव के एक युवक ने उसके साथ दुराचार की कोशिश की। लड़की के शोरगुल पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, आरोपी फरार हो गया। गुरुवार की सुबह बालिका परिजनों के साथ थाने पहुंची और घटना की तहरीर दी। थानेदार शिवबालक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर गांव निवासी जितेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बालिका को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन