{"_id":"129-47351","slug":"Raebareli-47351-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल मिली जेल की साफ-सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल मिली जेल की साफ-सफाई व्यवस्था
Raebareli
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। शासन के निर्देश पर शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से बनाई गई पांच सदस्यीय टीम ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीकठाक मिला, लेकिन साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था देख अधिकारियों का चेहरा तमतमा उठा। उन्होंने जेल अधिकारियों को साफ-सफाई व्यवस्था ठीक करने का अल्टीमेटम दिया।
सिटी मजिस्ट्रेट चित्रलेखा सिंह, सीओ सदर पंकज पांडेय की अगुवाई में पांच सदस्यीय टीम जेल पहुंची तो बंदियों और जेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। करीब दो घंटे तक टीम के सदस्यों ने रुककर न सिर्फ एक-एक बैरक का निरीक्षण किया, बल्कि बंदियों से जेल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी हासिल की। बैरकों की तलाशी के दौरान कोई ऐसी सामग्री नहीं मिली, जिससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाई जा सके। खासकर जेल के अंदर बने शौचालयों समेत अन्य स्थानों पर साफ-सफाई ठीक नहीं मिली, जिस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए सुधारने की बात कही। सीओ सदर ने बताया कि शासन के निर्देश पर जेल का निरीक्षण किया गया था। साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं रही। बाकी सब ठीकठाक रहा। सफाई व्यवस्था ठीक कराने के लिए कहा गया है।