{"_id":"129-47348","slug":"Raebareli-47348-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों से हजारों का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों से हजारों का माल उड़ाया
Raebareli
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात चोरों ने दो दुकानों से हजारों रुपये का माल पार कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। वहीं व्यापार मंडल ने घटना पर नाराजगी जताई और चौकीदार तैनात करने की मांग की है। व्यापारियों ने घटना का खुलासा न होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
सलोन कस्बे के चौधराना मोहल्ला निवासी मो. नब्बन की किराना और नयागंज निवासी मो. उस्मान उर्फ गुड्डू की बिस्कुट, टॉफी की दुकान पुरानी मंडी में है। रात में चोरों ने दोनों दुकान का शटर तोड़कर नकदी, सामान समेत हजारों रुपये का माल पार कर दिया। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सूचना पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष चौधरी सऊद, मो. आरिफ, शिवगोविंद, अनिल सिंह, रिजवान, संतोष मोदनवाल, पुत्तन मौके पर पहुंचे। सभी ने चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताई। कहा कि पहले पुरानी मंडी में चौकीदार था। अब चौकीदार की तैनाती नहीं है। इसलिए चोरी की घटना हो रही है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से चौकीदार की तैनाती करने की मांग की है।