{"_id":"129-47305","slug":"Raebareli-47305-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से परेशान युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से परेशान युवक ने लगाई फांसी
Raebareli
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव में शुक्रवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। यह घटना उस समय हुई, जब परिवार के लोग घर के बाहर बैठे हुए थे। परिजनों के मुताबिक, युवक बीमार चल रहा था। इसी से परेशान होकर उसने खुदकुशी की। गांव निवासी दुजई पासी का बेटा श्यामू (22) खेती-किसानी का काम करता था। वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। इधर कुछ ज्यादा ही बीमार हो गया। परिजनों के मुताबिक, बीमारी के कारण ही उसने धन्नी से धोती के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिवार के लोग बाहर बैठे हुए थे। यह घटना रात करीब 8 बजे हुई। पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन