{"_id":"129-47304","slug":"Raebareli-47304-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ खिलाकर वृद्ध से 40 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ खिलाकर वृद्ध से 40 हजार लूटे
Raebareli
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। दिल्ली से कमाकर लौट रहा एक परदेशी जहरखुरानी का शिकार हो गया। रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिलने पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां होश आने पर उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। पीड़ित के मुताबिक, जहरखुरानों ने उससे 40 हजार रुपये, कपड़े समेत अन्य सामान लूट लिया है। प्रतापगढ़ जिले के गोगहरा गांव निवासी रामसुंदर दिल्ली में मजदूरी करता है। रामसुंदर के मुताबिक, गुरुवार की शाम वह ट्रेन पर बैठकर घर के लिए चला। रास्ते में चार लोग आए और उसकी बगल वाली सीट पर बैठ गए। इसी दौरान उसे कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया। उसके बेहोश होने पर जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने 40 हजार रुपये, कपड़े समेत अन्य सामान लूट लिया। रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिलने पर जीआरपी ने रामसुंदर को जिला अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित के जेब से मिली डायरी पर लिखे पते पर जीआरपी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन