{"_id":"129-47303","slug":"Raebareli-47303-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध ने ट्रेन से कटकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध ने ट्रेन से कटकर जान दी
Raebareli
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के लालबेग का पुरवा के पास एक वृद्ध ने शुक्रवार की सुबह ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। पांच घंटे बाद मृतक की शिनाख्त हो सकी। ग्रामीणों ने बताया कि वृद्ध और उसकी पत्नी के मध्य विवाद हो गया था और पत्नी मायके चली गई थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर वृद्ध ने अपनी जान दे दी। सूचना बहाई पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिसाली का पुरवा मजरे उत्तरागौरी निवासी राधेश्याम लोध (60) पुत्र स्व. गंगादीन ने गांव से चार किलोमीटर दूर स्थित लालबेग का पुरवा गांव के पास कानपुर-इलाहाबाद रेल लाइन पर आ रही पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ग्रामीणों ने बताया कि राधेश्याम शराब बहुत पीता था। जिसको लेकर पत्नी भोली से विवाद हो गया था। विवाद के चलते पत्नी करीब 15 दिन पहले मायके लाला का पुरवा मजरे अटौरा गांव चली गई थी। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इसी बात से वह नाराज था। सुबह शौच के लिए जा रहे गांव के लोगों ने रेलवे लाइन के पास एक वृद्ध का शव पड़ा देखा। लेकिन वह उसे पहचान नहीं सके। लोगों ने बहाई पुलिस को सूचना दी। दोपहर 12 बजे वृद्ध की शिनाख्त हो सकी। स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि इलाहाबाद-कानपुर पैसेंजर ट्रेन से हादसा होने की सूचना मिली है। यह ट्रेन कानपुर से इलाहाबाद के लिए सुबह 6.20 बजे लालगंज रेलवे स्टेशन से रवाना की गई थी। अनुमान है कि 6.30 बजे यह दुर्घटना हुई।
विज्ञापन