{"_id":"129-47022","slug":"Raebareli-47022-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में डॉक्टर समेत दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में डॉक्टर समेत दो की मौत, तीन घायल
Raebareli
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सलोन-सिंहपुर (रायबरेली)। अमेठी जिले के सलोन व शिवरतनगंज थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ भेजा गया है। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में इन्हौना चौराहे के पास रविवार की रात स्विफ्ट कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई। हादसे में कार में सवार डॉ. विजय सिंह पुत्र राजनारायण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। डॉ. विजय एमबीबीएस चिकित्सक थे और सुल्तानपुर में क्लीनिक चलाते थे। हादसे में संतोष पांडेय, अजय त्रिपाठी व समीर सिंह घायल हो गये। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया है। चौकी प्रभारी बीरेंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, सलोन कोतवाली क्षेत्र के दरसवां गांव में सोमवार को हरीशंकर वर्मा के 16 वर्षीय बेटे अमरकेश की उस समय मौत हो गई जब वह अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने गया था। चालक राधेश्याम खेत की जुताई कर रहा था। इसी दौरान अमरकेश ने ट्रैक्टर पर चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पैर फिसलने से वह पहिये के नीचे आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन