फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नकाबपोश डकैतों का कहर

नकाबपोश डकैतों का कहर

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Raebareli
Raebareli Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात नकाबपोश डकैतों ने एक दलित के घर जमकर कहर बरपाया। लूटपाट का विरोध करने पर पूरे परिवार के सदस्यों को पहले बंधक बनाकर सरियों और डंडों से जमकर पीटा फिर इसके बाद नगदी, गहने समेत ढाई लाख से अधिक का माल समेट कर फरार हो गए। डकैतों की पिटाई से पांच लोग घायल हुए, जिसमें तीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने इस घटना में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पूरे आजाद मजरे बल्ला बरौला गांव निवासी श्यामू रैदास परदेश में रहकर मजदूरी करता था। इन दिनों घर आया था। रात में करीब 1 बजे सात-आठ नकाबपोश डकैतों ने घर पर धावा बोल दिया। डकैत लूटपाट करने लगे तो श्यामू समेत अन्य परिजनों ने विरोध किया। इस पर डकैतों ने परिजनों के हाथ व पैर रस्सी से बांधकर उनकी सरियों, डंडों से जमकर धुनाई की और एक कमरे में बंद कर दिया। शोरगुल न मचा सकें, इसलिए मुंह में कपड़ा तक ठूंस दिया। इसके बाद 80 हजार रुपये नगद, चांदी की करधनी, पायल, सोने का मंगलसूत्र, झुमका, कान का फूल समेत ढाई लाख से अधिक का माल लूटकर डकैत फरार हो गए। डकैतों की पिटाई से श्यामू (21) के अलावा उसकी मां शांता देवी (55), बहन सीमा (16), भाई रमेश (28), भाभी शोभावती (26) घायल हुए। रमेश और उसकी पत्नी शोभावती नि:शक्त हैं। श्यामू, सीमा और शांता की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गुरुबख्शगंज थानेदार बृजबीर सिंह का कहना है कि अज्ञात में चोरी और मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। डकैती की बात सामने आएगी तो गंभीर धाराओं में मामले को तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed