{"_id":"129-46752","slug":"Raebareli-46752-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निगम के जेई समेत दो पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निगम के जेई समेत दो पर एफआईआर
Raebareli
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली-जगतपुर। हैंडपंपों के लगाने और रिबोरिंग में घपलेबाजी की कलई खुल गई है। जांच के बाद भी कार्रवाई न होने के बाद कोर्ट के आदेश पर जगतपुर थाने में जल निगम के अवर अभियंता (जेई) समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज करके पड़ताल में जुट गई है। जगतपुर ब्लॉक में नए हैंडपंपों के लगाने और रिबोरिंग में जमकर खेल हुआ। कई गांवों में नल कागजों पर ही लगा दिए गए, जो हकीकत में आज तक नजर नहीं आए हैं। क्षेत्र के शिव नारायण सिंह ने डीएम से हैंडपंपों की रिबोरिंग और नए हैंडपंपोें को लगाने में की गई धांधली की शिकायत की थी। डीएम के आदेश पर एसडीएम ऊंचाहार ने मामले की जांच शुरू कराई। तहसीलदार ऊंचाहार ने ब्लॉक के गांवों में पहुंचकर स्थिति को देखा तो वह भी दंग रह गए थे। जांच अधिकारी को सूची में नाम तो मिला, लेकिन हकीकत में हैंडपंप नहीं मिले थे। हैंडपंपों की रिबोरिंग के नाम पर नए पाइपों को बाजार में बेच दिया गया था। पुराने पाइपों को लगाकर हैंडपंपों की रिबोरिंग की गई थी। जांच में तहसीलदार ने ठेकेदार और ब्लॉक के जेई को दोषी पाया था। उन्होंने शासकीय धन के दुरुपयोग की बात कहते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की थी। छह माह बीत जाने के बाद जल निगम ने जेई के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। जेई को बचाने का प्रयास किया गया। कार्रवाई न होने पर शिवनारायण ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश पर जल निगम के जेई जीएस गुप्ता व शीतला शरण के खिलाफ जगतपुर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन