{"_id":"129-46697","slug":"Raebareli-46697-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़ लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़ लाखों की चोरी
Raebareli
Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। शहर कोतवाली पुलिस की सक्रियता को ताक पर रखकर चोरों ने एक किराना व्यवसायी के एक घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नगदी पार कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस खानापूरी करके लौट गई। पीड़ित ने तहरीर दी है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
सम्राट नगर गोरा बाजार निवासी इसरार अहमद के मोहल्ले में बीते रविवार की रात पड़ोस में रामचरित मानस का पाठ हो रहा था। इसकी आवाज अधिक होने के कारण इसरार को रात में उनके घर में हुई चोरी की जानकारी नहीं हो सकी। सोमवार सुबह उनको चोरी का पता चला तो परिजनों में हड़कंप मच गया। चोरों ने उनके घर से करीब साढ़े चार लाख के सोने चांदी के जेवर और 10 हजार रुपये नगद चोरी कर लिये। बताते हैं कि पीड़ित ने शहर कोतवाली प्रभारी को इसकी सूचना दी तो खानापूरी करने के लिए दो सिपाही मौके पर पहुंचे। वे भी पीड़ित को ही भला बुरा कहने के बाद लौट गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाली प्रभारी को तहरीर दी, पर कोतवाल ने एक नहीं सुनी। कोतवाल ने तहरीर लेकर पीड़ित को वापस लौटा दिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।