{"_id":"129-46293","slug":"Raebareli-46293-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन को लेकर विवाद, सात जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन को लेकर विवाद, सात जख्मी
Raebareli
Updated Thu, 08 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायस (रायबरेली)। फुरसतगंज थाना क्षेत्र के गांव भदैया महमूदपुर गांव में बुधवार को जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसमें सात लोग जख्मी हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ली है। गांव निवासी जितेंद्र बहादुर और रामलखन के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद है। बुधवार को कब्जेदारी को लेकर दोनों तरफ से कई लोग लाठी-डंडे से लैस होकर आमने-सामने आ गए। गाली- गलौज के बाद दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। एक पक्ष से जितेंद्र, बिंदा दीन, रामसुख, जीत लाल और दूसरे पक्ष से रामलखन, कंचन देवी, रजदेई घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायलों में जितेंद्र, रामसुख, कंचन देवी और रजदेई को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जितेंद्र और रामलखन की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन