{"_id":"39170","slug":"Raebareli-39170-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच कारखाने का उद्घाटन कर सकतीं सोनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोच कारखाने का उद्घाटन कर सकतीं सोनिया
Raebareli
Updated Tue, 24 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। यूपीए अध्यक्ष और संासद सोनिया गांधी 26 जुलाई को रेल कोच कारखाने का औपचारिक उद्घाटन कर सकती हैं, क्योंकि डिब्बे उद्घाटन बगैर ही कारखाने ने बाहर भेजने शुरू कर दिए हैं। इसके लिए यहां तैयारियां शुरू करा दी गईं हैं। कारखाने के सीईओ अनिल हांडा ने दो दिन से कारखाने में डेरा डाल रखा है और तैयारियों की कमान खुद संभाल रखी है।
सोमवार को उत्तर रेलवे के डीआरएम ने कारखाने में उनके साथ मुलाकात की और बाद में रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर उसे चमकाने का आदेश दिया। सूचनाओं को पूरी तरह से गोपनीय रखा जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी 26 जून सोनिया कोच कारखाने का उद्घाटन करेंगी। इसके लिए कारखाना प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारियां करने में जुटा है। इसके लिए जरूरी बंदोबस्त के लिए दिल्ली में बैठे रेलवे के उच्चाधिकारी भी संपर्क में हैं। सीईओ अनिल हांडा रविवार से यहां जमे हुए हैं। उन्होंने आलोक जौहरी के बाद पद भार संभाला है। इसलिए वे सोनिया के दौरे से पहले कारखाने की प्रगति के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश में हैं। रविवार को अपराह्न करीब ढाई बजे अनिल हांडा ने आने के बाद फिनिशिंग शाप और फर्निशिंग शाप का निरीक्षण किया। आवासीय परिसर को भी देखा। अफसरों के साथ कई चक्र बैठक की। पूरे कारखाना परिक्षेत्र की सफाई के निर्देश दिए गए हैं। कारखाने के मुख्य मार्ग के किनारों को ठीक करने के लिए कई जेसीबी मशीनें काम पर लगाई गईं हैं। सोमवार को उत्तर रेलवे के डीआरएम जगदीप राय के यहां आने के बाद सोनिया के आने की चर्चाओं को और बल मिला। डीआरएम ने रेल कोच कारखाने के सीईओ हांडा से साथ मुलाकात की और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। अचानक डीआरएम के आने से स्टेशन पर हड़कंप रहा। स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने उनका स्वागत किया और उन्हें तमाम जानकारियां दीं। सोमवार की रात भी श्री हांडा का कारखाने में ही रुकने का कार्यक्रम है। हांडा के अलावा मुख्य अभियंता जितेंद्र कुमार, मुख्य यांत्रिक अभियंता जेके जैन, डिप्टी सीपीएम एके सिंह के अलावा अन्य आला अधिकारी भी यहां रुककर तैयारियों का जाएजा ले रहे हैं। इरकान के जीएम संदीप शर्मा ने भी मातहतों को जरूरी निर्देश दिए हैं।