फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   933 poor families received grants marriage

933 गरीब परिवारों को मिला शादी अनुदान

Thu, 08 Dec 2016 11:52 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 08 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
933 poor families received grants marriage
रायबरेली में गुरुवार को फीरोज गांधी कॉलेज सभागार में लाभार्थी को पेंशन स्वीकृति का प्रमाण पत्र देते प्रभारी मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा। - फोटो : अमर उजाला
गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री नरेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र में विकास कार्य कराए हैं। पूरे प्रदेश में 55 लाख लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन प्रदान की जा रही है, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में दो लाख परिवारों को शादी अनुदान देने की योजना लागू की है। शादी अनुदान राशि 10 से बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दी गई है। वे गुरुवार को जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में  इंदिरा गांधी सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने समाजवादी पेंशन व शादी अनुदान योजना के 933 लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र प्रदान किए। प्रभारी मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता के हित के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं। इसका सीधा लाभ भी जनता को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार सभी के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने प्रभारी मंत्री को आश्वास्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का जनपद में पूर्ण रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है। सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ जनता तक पहुंचाया जायेगा।

बताया कि जनपद में कुल 66 हजार 639 लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन प्रदान की जा रही है । इसके तहत 500 रुपये प्रतिमाह की दर से प्रत्येक तिमाही को लाभार्थियों को दिया जाता है। जनपद में कुल 1,675 लोगों को शादी अनुदान दिया जाना है। जिसमें से 933 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।

इसके तहत सरकार द्वारा 20 हजार रुपये प्रति लाभार्थी एकमुश्त दिया जाता है। इसके पूर्व उन्होंने शादी अनुदान योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये। जिला समाज कल्याण अधिकारी केके सिंह ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर हरचंदपुर विधायक सुरेंद्र विक्रम सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मो. इलियास, सपा जिला अध्यक्ष राम बहादुर यादव, एसपी विनय कुमार यादव समेत सभी जनपद स्तरीय अधिकारी व लाभार्थी मौजूद रहे। 


इस मौके पर प्रभारी मंत्री के हाथों शादी अनुदान स्वीकृत पत्र पान वाली शिवगढ़ निवासी शिवपती व नूरबानो ने बताया कि इससे उनकी सभी समस्याएं हल हो जाएंगी। बहादुरपुर के गायदीन, बछरावां की गुलाबा और रैन के माता प्रसाद ने कहा कि महंगाई के दौर में सरकार की सहायता बहुत राहत देने वाली है। बिटिया के हाथ पीले करने की चिंता थोड़ा कम हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed