{"_id":"5bb3bda0867a557ed20b2b7b","slug":"91538506144-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोर में सामग्री का अकाल, उपभोक्ता बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टोर में सामग्री का अकाल, उपभोक्ता बेहाल
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन के त्रिपुला स्थित स्टोर में सामग्री का अकाल है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। करीब 300 ऐसे उपभोक्ता सामान लेने के लिए स्टोर के चक्कर काट रहे हैं।
करीब तीन महीने से स्टोर ट्रांसफार्मर, बिजली के खंभे, इंसुलेटर समेत अन्य सामान नहीं आया है। सामान नहीं होने से विभागीय कार्य भी प्रभावित रहे हैं।
इससे आम उपभोक्ता बेहाल हैं। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। कोई उपभोक्ता छह महीने से तो कोई तीन महीने से चक्कर काट रहा है।
जिले में पावर कॉर्पोरेशन के सात डिवीजन हैं। इन डिवीजनों को सामान उपलब्ध कराने के लिए त्रिपुला में स्टोर बना है। विभागीय कार्य के अलावा उपभोक्ताओं को भी यहीं से सामान उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
सभी डिवीजन के करीब 300 से ज्यादा किसान ऐसे हैं, जो नलकूप का कनेक्शन कराने के बाद सामान लेने के लिए स्टोर के चक्कर लगा रहे हैं।
किसी उपभोक्ता को तीन खंभे की लाइन तो किसी को पांच खंभे की लाइन बनवानी है। वर्कशॉप में सामान न होने की वजह से किसानों को सामान नहीं मिल रहा है।
वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर, बिजली के खंभे, इंसुलेटर की कमी है। यह कमी पिछले छह महीने से चल रही है। इसके प्रति पावर कॉर्पोरेशन के उच्च अधिकारी गंभीर नहीं हैं। जिले से कई बार डिमांड भेजी गई, लेकिन सामान उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
रायबरेली के अलावा मध्यांचल में अन्य जिलों में भी यही स्थिति है। स्टोर में ट्रांसफार्मर व बिजली के पोल की कमी है। इसके लिए उच्चाधिकारियों से लिखापढ़ी की गई है। इसी सप्ताह 700 बिजली के पोल व ट्रांसफार्मर आने की उम्मीद है। जो भी सामान स्टोर में रहता है, उसे किसानों को उपलब्ध करा दिया जाता है।
- टीए खान, एसडीओ, स्टोर त्रिपुला