{"_id":"5b917693867a5501313c5adb","slug":"91536259731-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा का मंदिर तार-तार, छात्रा के साथ छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा का मंदिर तार-तार, छात्रा के साथ छेड़छाड़
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
अमावां (रायबरेली)। स्कूल के एक शिक्षक ने ही छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। डरी-सहमी बच्ची एक माह से स्कूल नहीं जा रही थी। गुरुवार को उसने परिवारीजनाें को आपबीती बताई तो हड़कंप मच गया।
गुस्साए परिवारीजन और ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर आरोपी शिक्षक को जमकर धुना और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा-छह की छात्रा के साथ एक माह पहले शिक्षक ने छेड़खानी की थी।
शिक्षक की इस हरकत से सहमी मासूम ने स्कूल जाना छोड़ दिया था। छात्रा यह बात परिवारीजनों को नहीं बता पा रही थी। गुरुवार को स्कूल न जाने पर परिवारीजनों ने उसे फटकारा तो बच्ची ने मां को आपबीती बताई।
उसकी बात सुनकर घरवाले सकते में आ गए। इसके बाद परिवारीजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचे। गुस्साए लोगों ने शिक्षक को जमकर धुना और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
थानेदार जेपी यादव का कहना है कि सहायक अध्यापक जटाशंकर वाजपेयी के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
खंड शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय वीरेंद्र कुमार कनौजिया का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। आरोपी सहायक अध्यापक जटाशंकर वाजपेयी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। साथ ही प्रकरण की विभागीय जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।