फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   चलती मालागाड़ी से गिराई गेहूं की बोरियां

चलती मालागाड़ी से गिराई गेहूं की बोरियां

Sat, 21 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
चलती मालागाड़ी से गिराई गेहूं की बोरियां
रायबरेली। शहर के भीतर चलती मालगाड़ी से शुक्रवार को बोगियों से गेहूं की चोरी की वारदात सामने आई हैं। मालगाड़ी में लदी गेहूं की बोरियां चुराने के लिए कुछ लोग गाड़ी में सवार थे तो कुछ लोग रेलवे लाइन के किनारे दौड़ रहे थे। मोहल्लेवासियों ने देखा तो चिल्लाना शुरू किया और चोरों को दौड़ा लिया, जिससे चोर गेहूं की बोरियां छोड़कर भाग गए। मौके से बरामद की गई बोरियां सिविल पुलिस के सुपुर्द करा दी गई हैं।
विज्ञापन

गुरुवार की रात रायबरेली रेलवे स्टेशन के निकट स्थित रूपामऊ साइडिंग पर खड़ी मालगाड़ी में गेहूं की बोरियां लोड की गई थीं। यह मालगाड़ी शुक्रवार को सुबह लगभग 10.30 बजे बंगलूरू के लिए रवाना की गई। इस मालगाड़ी को दरियापुर होते हुए कानपुर जाना था, जहां से बाद में बंगलूरू के लिए रवाना किया जाना है। सुबह जैसे ही मालगाड़ी रेलवे स्टेशन से छूटी और करीब एक किमी की दूरी पर सोनिया नगर पहुंची, तभी मालगाड़ी पर सवार कुछ लोगों ने गेहूं की बोरियां गिरानी शुरू कर दीं। इन बोरियों को उठाने के लिए रेलवे लाइन के किनारे पहले से ही तैयार बैठे लोग दौड़ने लगे।
विज्ञापन

गेहूं की बोरियां गिराते देख आसपास ने चिल्लाना शुरू किया तो गेहूं की बोरियां चुराने वाले लोगों को भाग गए।मोहल्लेवासियों ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर पहुंची शहर की पुलिस ने सोनिया नगर में रेलवे लाइन के किनारे से चार बोरियां बरामद कीं। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि एक मालगाड़ी गेहूं लोड करके बंगलूरू रवाना की गई है, लेकिन चोरी की घटना के मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर आरके पाल का कहना है कि सिविल पुलिस ने बरामद बोरियों के संबंध में जानकारी दी है। मामले की पड़ताल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed