{"_id":"5b2bebeb4f1c1bf66e8b96b1","slug":"91529605099-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगा के महाकुंभ में उमडे़ लोग, सेहत के प्रति दिखे फिक्रमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगा के महाकुंभ में उमडे़ लोग, सेहत के प्रति दिखे फिक्रमंद
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग का महाकुंभ, सेहत के प्रति दिखे फिक्रमंद
रायबरेली। हरी घास पर बिछी रंग-बिरंगी कालीनें। कोई सफेद पैंट व टी-शर्ट तो कोई रंग-बिरंगे परिधान पहन कर उत्साह से भरा था। हर तरफ उल्लास का माहौल था।
मंत्री से लेकर अधिकारी व कर्मचारी के अलावा आमजन योग की विभिन्न मुद्राओं में डूबे थे। मौका था मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का।
गुरुवार को यह नजारा शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक में दिखा। जिले भर में 10 हजार से अधिक लोग योग के महाकुंभ में सेहत को लेकर फिक्रमंद दिखे।
मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में योग भारती और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम में साधकों ने खुद को सेहतमंद बनाया।
जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सलोन विधायक दल बहादुर कोरी, बछरावां विधायक राम नरेश रावत, सरेनी विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, डीएम संजय कुमार खत्री, एसपी सुजाता सिंह, सीडीओ राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ करीब दो हजार लोगों ने योग किया।
पतंजलि के प्रभारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने सभी को योग कराया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि योग वरदान है। यह शारीरिक, मानसिक एवं अध्यात्मिक शक्तियों को जोड़ता है, व्यक्ति को ऊर्जावान बनाता है।
मंत्री ने 12 योग शिक्षकों तथा 12 समाजसेवियों को प्रतीक चिह्न व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अमरेशजी, योगेशजी, अविनाश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।