{"_id":"5aaab1814f1c1bb6758b597c","slug":"91521136001-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे के अंदर अलाव ताप रही वृद्धा जिंदा जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे के अंदर अलाव ताप रही वृद्धा जिंदा जली
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमरे के अंदर अलाव ताप रही वृद्धा जिंदा जली
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार रात कमरे के अंदर अलाव ताप रही वृद्धा जिंदा जल गई। कमरे से धुआं निकलते देख परिवारीजन अंदर गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मल्हीपुर निवासी रामदुलारी (70) कमरे के अंदर अलावा ताप रही थी। अलाव के पास ही पड़ी चारपाई पर वह सो गई। इसी दौरान चिन्गारी से उसके बिस्तर में आग लग गई। जब तक वृद्धा कुछ समझ पाती, लपटें बेकाबू हो गईं और चपेट में आकर वृद्धा भी जिंदा जल गई।
उधर, कमरे से धुआं बाहर निकलते देख परिवारीजन अंदर गए तो वृद्धा गंभीर रूप से झुलस गई। जब तक लोग उसे अस्पताल पहुंचाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सूचना पर मौके पर पुलिस को भेजा गया है।