{"_id":"5a9ede334f1c1bbb218b6748","slug":"91520361011-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजूरगांव में हाईस्कूल बनेगा पूर्व माध्यमिक स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजूरगांव में हाईस्कूल बनेगा पूर्व माध्यमिक स्कूल
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व माध्यमिक स्कूल को मिला हाईस्कूल का दर्जा
रायबरेली। अपर मुख्य सचिव व जिले के नोडल अधिकारी मो. इफ्तेखारुद्दीन ने लालगंज ब्लॉक क्षेत्र के खजूरगांव स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल (यूपीएस) को हाईस्कूल का दर्जा दिए जाने की संस्तुति की है।
अपर मुख्य सचिव ने पिछले सप्ताह खजूरगांव में चौपाल लगाकर समस्याओं को सुना था। ग्रामीणों ने उन्हें बताया था कि उनके गांव की आबादी आठ हजार से अधिक है।
गांव में चार प्राथमिक स्कूल और एक पूर्व माध्यमिक स्कूल हैं। हाईस्कूल गांव से 10 किलोमीटर दूर है। ग्रामीणों ने गांवों में हाईस्कूल की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया था।
अपर मुख्य सचिव ने मामले को गंभीरता से लेते अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा को पत्र भेजकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए खजूरगांव के पूर्व माध्यमिक स्कूल को हाईस्कूल की मान्यता दिए जाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर संस्तुति कर दी गई है। इससे गांव व आसपास के बच्चों को हाईस्कूल स्तर तक की पढ़ाई के लिए 10 किलोमीटर दूर नहीं जाना पडे़ेगा।