{"_id":"5a525d274f1c1bbf2d8b538d","slug":"91515347239-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर ट्रेन से टकराया युवक, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर ट्रेन से टकराया युवक, हालत गंभीर
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से टकराया युवक, हालत गंभीर
डलमऊ (रायबरेली)। संतपुर ग्राम निवासी सुजीत कुमार का पुत्र अंकित कुमार (17) रविवार को सुबह डलमऊ से रायबरेली जा रही पैसेंजर ट्रेन से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिवारीजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिता सुजीत ने बताया कि उसका बेटा अंकित मानसिक रूप से बीमार था।
सुबह वह खेतों की तरफ गया था, जहां वह रायबरेली-डलमऊ रेल मार्ग के पास टहल रहा था। इसी बीच अचानक ट्रेन आ गई और वह उससे टकरा गया।
हादसे में गंभीर रूप से चोटिल हुए अंकित को सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी के डॉ. रोहित चौरसिया ने बताया कि हालत गंभीर थी, जिससे उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।