फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   लंबित मांगों को लेकर विरोध में गरजे अभियंता

लंबित मांगों को लेकर विरोध में गरजे अभियंता

Sat, 07 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
लंबित मांगों को लेकर विरोध में गरजे अभियंता
अभियंताओं ने काली पट्टी बांध जताया विरोध
विज्ञापन

रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ अभियंताओं ने मोर्चा खोल दिया है। लंबित मांगों को पूरा नहीं किए जाने से खफा अभियंताओं ने शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर सिविल लाइंस स्थित सर्किल दफ्तर में प्रदर्शन किया। कहा कि विसंगतियों को दूर नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अभियंताओं ने चेतावनी दी कि शनिवार को जूनियर इंजीनियर सरकारी मोबाइल से बातचीत नहीं करेंगे। इस दौरान पावर कॉर्पोरेशन के उच्चाधिकारियों को संबोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव को सौंपा।

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के बैनरतले सिविल लाइंस स्थित सर्किल दफ्तर में एसडीओ, अवर अभियंता एकत्रित हुए। काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। कहा कि नियमों के विपरीत की जा रही प्रोन्नति पर अंकुश लगाया जाए। संगठन के अध्यक्ष एमए मंसूरी, सचिव एसपी यादव ने कहा 15 अक्तूबर तक काली पट्टी बांधकर काम किया जाएगा। इसके अलावा पांच बजे के बाद सीयूजी नंबर पूरी तरह से बंद रहेंगे। कोई बातचीत नहीं होगी। इसके बावजूद यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस मौके पर एसडीओ टाउन अमित कुमार श्रीवास्तव, एसडीओ त्रिपुला एसएन यादव के अलावा अवर अभियंता रामलखन, राजीव यादव, शैलेंद्र मौर्य, सौरभ यादव, अमित भारतीय, शंभूनाथ, अरविंद सिंह, जीशान अंसारी, प्रीतमकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed