{"_id":"5982215d4f1c1b48238b4818","slug":"91501700445-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 दिन से बेहटाकलां गांव के 60 घर अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 दिन से बेहटाकलां गांव के 60 घर अंधेरे में
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 दिनों से अंधेरे में बेहटाकलां गांव के 60 घर
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के बेहटाकलां गांव में ट्रांसफार्मर फुंक जाने से 60 घर 18 दिनों से अंधेरे में है। ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। बेहटाकलां गांव निवासी अनंत विजय सिंह, गोपाल सिंह, राधेश्याम तिवारी, श्रीकेशन चौरसिया आदि ने बताया कि 15 जुलाई को गांव में लगा 25केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसकी सूचना पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को कई बार दी गई थी। लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। बिजली न होने के कारण 60 घरों की बत्ती गुल है और लोगों को मजबूरन अंधेरे में जीवन यापन कर नाना प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जेई आरके पाल ने बताया कि ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं होने से दिक्कत है। उपलब्ध होते ही बदला जाएगा। ब्यूरो