फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   शासन के निर्देश पर चेकिंग के दौरान मिली थी गड़बड़ी

शासन के निर्देश पर चेकिंग के दौरान मिली थी गड़बड़ी

Wed, 26 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर चेकिंग के दौरान मिली थी गड़बड़ी
छह पेट्र्रोलपंप मालिकों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन


रायबरेली। पेट्रोल-डीजल की बिक्री के नाम पर आम जनता से ठगी करने वाले छह पेट्रोलपंप मालिकों के खिलाफ मंगलवार को केस दर्ज कराया गया है।अलग-अलग थानों में आपूर्ति निरीक्षकों की ओर से तहरीर दी गई। शासन के निर्देश पर चेकिंग के दौरान इन पेट्रोल पंपों पर गड़बड़ी मिली थी। पंपों पर घटतौली और टेंपरिंग (चिप लगे होने की आशंका) किए जाने का खुलासा हुआ था। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला आपूर्ति अधिकारी केएन सिंह के मुताबिक शासन के निर्देश पर जिले में पेट्रोल-डीजल की मनमाने तरीके से बिक्री रोकने के लिए छापेमारी की गई थी। विजय ऑटो फ्यूूल्स गल्ला मंडी में टेंपरिंग, कृष्णा फीलिंग स्टेशन कचहरी रोड में घटतौली, मेसर्स अग्रवाल सर्विस सेंटर कठवारा में टेंपरिंग, किसान सेवा केंद्र पारी में घटतौली, ओम साई एनर्जी फ्यूल करहिया बाजार में टेंपरिंग, मेसर्स हाजी सुल्तान देदौर के यहां टेंपरिंग की बात सामने आई थी। इसकी पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी। उच्चाधिकारियों के आदेश मिलने के बाद मंगलवार को पेट्रोलपंप मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कराकर कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू हो गई।
विज्ञापन

डीएसओ ने बताया कि सलोन के आपूर्ति निरीक्षक हरेंद्र बहादुर सिंह, आपूर्ति निरीक्षक सुखदेव, आपूर्ति निरीक्षक मोबीन उद्दीन सिद्दीकी की ओर से विभिन्न थाना क्षेत्रों में पेट्रोलपंप मालिकों के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने बताया कि विजय ऑटो फ्यूूल्स गल्ला मंडी के मालिक मंसा अवस्थी, ओम साई एनर्जी फ्यूल करहिया बाजार के मालिक सास्वत प्रतीक गौतम, किसान सेवा केंद्र पारी के मालिक अरविंद कुमार, मेसर्स अग्रवाल सर्विस सेंटर कठवारा के मालिक मोहन कुमार अग्रवाल, कृष्णा फीलिंग स्टेशन कचहरी रोड की मालिक ऊषा सिंह और मेसर्स हाजी सुल्तान देदौर के मालिक कंचन शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। केस दर्ज करने के बाद संबंधित थानों की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रमेश कुमार का कहना है कि पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed