फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   तन-मन को शांति प्रदान करता है योग

तन-मन को शांति प्रदान करता है योग

Thu, 22 Jun 2017 02:31 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
तन-मन को शांति प्रदान करता है योग
तन-मन को शांति प्रदान करता योग
विज्ञापन

शहर से लेकर कस्बों और ग्रामीण अंचलों में लगाए गए योग शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। शहर के साथ कस्बों और ग्रामीण अंचलों में योग शिविरों की धूम रही। भारत विकास परिषद की ओर से सिविल लाइंस में आयोजित योग शिविर में वक्ताओं ने कहा कि योग तन-मन को शांति प्रदान करता है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदेमातरम् से हुआ।
डॉ. गीता कुमार ने योग के बारे में बताते हुए कहा कि इससे तन और मन को शांति मिलती है। ब्रह्म कुमारी की बहन ज्योती व डॉ. गार्गी पांडेय ने योग के प्रयोग के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन परिषद अध्यक्ष नवल किशोर बाजपेयी व राकेश श्रीवास्तव ने किया। धन्यवाद गोपाल स्वरूप ने ज्ञापित किया। इस मौके पर डॉ. मीरा मलिक, डॉ. हरिश्चन्द्र गुप्ता, डॉ. केके पांडेय, कल्पना वर्मा, किशोरी श्रीवास्तव, शकुंतला जैन, डॉ. चम्पा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वीणापाणि इंटर कॉलेज मलिकमऊ में शिक्षकों व छात्रों ने योग किया और सभी से रोज योग करने को कहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रज्ञा शर्मा, अनुराग वाजपेयी, दिव्या, सुधा आदि मौजूद रहे। बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से आयोजित योग शिविर में पतंजलि योग पीठ के प्रशिक्षक आरबी सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को योग कराया। इस मौके पर सहायक महाप्रबंधक राजेश कुमार सिंह, उप क्षेत्रीय प्रबंधक अम्बिका प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसजेएस पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने योग करने के साथ सभी को उसके लाभ बताए। स्कूल के प्रबंध निदेशक रमेश बहादुर सिंह ने कहा कि योग से आजीवन स्वस्थ्य रहा जा सकता है। पीआरओ मनोज शर्मा ने बताया कि सबसे बड़ी बीमारी तनाव माना जाता है। योग करके इससे छुटकारा दिलाया जा सकता है। सतगुरु कबीर विचार संस्थान ने योग दिवस पर लोगों को योगा करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर सावित्री दीवान, रामनाथ कोरी, प्रदीप सिंघल, विकास मिश्र आदि ने स्वस्थ्य रहने के लिए योग करने पर जोर दिया। दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस की ओर से कार्यालय परिसर में योगाचार्य अनूप ने शाखा प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव, जगदीश राम, संजय रस्तोगी आदि को योगा सिखाया। गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में छात्रों और शिक्षकों ने योग किया। प्रधानाचार्य लालता प्रसाद पांडेय, प्रबंधक जामवंत राय, नरेशचंद्र श्रीवास्तव ने योग का महत्व बताया। आईटीआई में ऑफीसर्स क्लब की ओर से इकाई प्रमुख एसपी गुप्ता, उप महाप्रबंधक एके अग्रवाल को प्रशिक्षक सुरेश मौर्या, प्रियांशा वाजपेयी ने योगाभ्यास कराया।
परशदेपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में योग दिवस महापर्व के रूप में मनाया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पावर कॉर्पोरेशन, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग के साथ क्षेत्र के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व अधिकारियों व कर्मचारियों ने छतोह ब्लॉक प्रांगण में सुबह 5 बजे से 7 बजे तक योग किया। बीडीओ इंद्रपाल सिंह ने कहा कि जिंदगी की भागदौड़ में स्वस्थ्य रखने के लिए योग करना जरूरी है। तनाव भरी जिंदगी में शारीरिक और मानसिक थकान और तनाव बढ़ता ही जा रहा है। तनावमुक्त रहने के लिए योगा करें। छतोह ब्लॉक प्रमुख सैय्यद अहमद ने कहा कि योग नियमित रूप से करना चाहिए। इस मौके परमनीष श्रीवास्तव, केके पांडेय, शशिधर तिवारी, प्रधान करुणा शंकर आदि मौजूद रहे। सीएचसी नसीराबाद में अधीक्षक डॉ. आनंद कुमार, डॉ. केके सिंह, डॉ. शैलेश सिंह ने योग के लाभ बताए।
बछरावां प्रतिनिधि के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर में ट्रेनर राजू शुक्ला ने योग के फायदे बताए। कहा कि योग से विभिन्न प्रकार की बीमारियों पर नियंत्रण किया जा सकता है। इस मौके पर कृष्ण पांडे, जन्मेजय सिंह, शशिकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे। ऊंचाहार प्रतिनिधि केे अनुसार योग आज हर व्यक्ति की अनिवार्य आवश्यकता है। यह शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार के विकारों को दूर करता है। ये विचार योग विशेषज्ञ डॉ. बी जायसवाल ने सरस्वती विद्या मंदिर एनटीपीसी ऊंचाहार में आयोजित योग की कार्यशाला में व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. विन्ध्यवासिनी प्रसाद त्रिपाठी, प्रबंधक डीपी. सिंह आदि ने योगाभ्यास किया।
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में एसडीएम आरपी तिवारी, तहसीलदार तृप्ति गुप्ता, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, बीडीओ सावित्री शर्मा, लेखपाल संघ अध्यक्ष रामानुज दीक्षित ने योग के फायदे बताए और योग करके दूसरों को ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। पतंजलि योग पीठ के आचार्य राधेश्याम पांडेय, वासुदेव सिंह ने योग कराया। उधर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से दानेश्वर मंदिर परिसर में भी योग शिविर लगाया गया। जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी, सुयश शुक्ला, वैभव पांडेय आदि मौजूद रहे।
इनसेट
विश्वनाथ शरण कॉलेज में छात्रों ने किया योग
तिलोई। तहसील क्षेत्र में राजा विश्वनाथ शरण इंटर कॉलेज के परिसर में विधायक मंयकेश्वर शरण सिंह ने दीप जलाकर योग शिविर का शुभारंभ किया और योग से होने वाले फायदे के बारे में बताया। इसमें शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। एसडीएम डॉ. अशोक शुक्ला, तहसीलदार तिलोई शरद कुमार सिंह, बीडीओ इन्द्रपाल सिंह आदि ने योग किया। पतंजलि के शिव कुमार, जगत बहादुर तथा अतुल श्रीवास्तव ने योगाभ्यास कराया। इस दौरान हल्की बारिश से कुछ देर के लिए बाधा जरूर पड़ी, लेकिन हर कोई योगा में तल्लीन दिखा।

इनसेट
जेल रोड खुला तो लगा रहा काफी देर जाम
योग दिवस को लेकर जेल रोड का ट्रैफिक रोका गया था। योग शिविर खत्म होने के बाद रोड को खोला गया तो काफी देर तक जाम के हालात रहे। हालांकि इस समस्या से निपटने के लिए पुलिस और होमगार्ड्स के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed