फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पुरानी मंडी समिति से हटाए जाने पर व्यापारियों का हंगामा

पुरानी मंडी समिति से हटाए जाने पर व्यापारियों का हंगामा

Wed, 21 Jun 2017 06:19 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 06:19 AM IST
विज्ञापन
पुरानी मंडी समिति से हटाए जाने पर व्यापारियों का हंगामा
पुरानी मंडी समिति से हटाने पर व्यापारियों का हंगामा
विज्ञापन

मंडी सचिव व पुलिस ने दबाव बना नए भवन में शिफ्ट कराया
अमर उजाला ब्यूरो
सलोन (रायबरेली)। कस्बा सलोन में सालों से संचालित मंडी समिति का तहसील प्रशासन ने दबाव बनाकर स्थानांतरण नए भवन में करा दिया। इस दौरान व्यापारियों के हंगामे से काफी देर तक अफरातफरी भी रही।

नगर में संचालित मंडी समिति को नया भवन मिले एक दशक हो गया, लेकिन आढ़ती यहीं किसानों से खरीद फरोख्त करते हैं। आढ़तियों ने अपना रजिस्ट्रेशन भी मंडी समिति में नहीं कराया हैं। इससे राजस्व का नुकसान हो रहा है। मंडी सचिव डीएन त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों को कई बार लिखित व मौखिक शिकायत की। मंगलवार को मंडी सचिव ने स्थानीय प्रशासन व पुलिस बल के साथ पुरानी सब्जी मंडी पहुंचकर मंडी में आने वाले सब्जी व्यापारियों को नवीन मंडी में अपनी दुकानों को लगाने के निर्देश दिए। इस पर आढ़तियों ने हंगामा शुरू कर दिया। आढ़तियों ने कहा कि इससे उनका कारोबार प्रभावित होगा। पुरानी मंडी में व्यापारियों और आढ़तियों के बीच काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। तहसील प्रशासन और पुलिस के दबाव के आगे व्यापारियों को झुकना पड़ा। इस मौके पर मंडी सचिव के साथ मंडी लेखाकार ज्ञान प्रकाश, मंडी निरीक्षक सुभाष चंद्र, आनंद मिश्रा, राजाराम यादव, उपनिरीक्षक रमेश चंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed