{"_id":"684f22cde4e70fa3a80b2b4a","slug":"885-got-appointment-letters-and-became-constables-raebareli-news-c-101-1-slko1031-135158-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 885 को मिला नियुक्त पत्र, बने सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 885 को मिला नियुक्त पत्र, बने सिपाही
Mon, 16 Jun 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित पुलिस नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में साकेत नगर लालगंज की रहने वाली सोनी राव
रायबरेली। यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा में सफल हुए रायबरेली जिले के 885 अभ्यर्थियों को रविवार को नियुक्त पत्र मिला तो उनके चेहरे खिल उठे। 618 पुरुष, जबकि 267 महिला शामिल रहीं। देर शाम अभ्यर्थी घर पहुंचे तो परिवार के सदस्यों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
सुबह 6.30 बजे अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, यातायात प्रभारी इंद्रपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बसों से अभ्यर्थियों को लखनऊ रवाना किया। लखनऊ में गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र सौंपा। लालगंज कस्बे के साकेत नगर की रहने वाली सोनी रावत को गृहमंत्री व मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से नियुक्त पत्र सौंपा।
सोनी की कामयाबी पर पिता श्रीराम, मां प्रेमवती ने खुशी जताई। सोनी ने बताया कि उनका सपना था कि वह पुलिस विभाग में नौकरी करके लोगों की सेवा करें। शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के भवानीगढ़ निवासी रितिक शुक्ला को भी नियुक्त मिला। चाचा बृजेश शुक्ला ने बताया कि रितिक पुलिस की नौकरी करने के इच्छुक थे। उनकी कामयाबी से घर में खुशी है।
विज्ञापन
मनऊ खेड़ा गांव निवासी हर्षित वाजपेयी को नियुक्त पत्र मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल है। यातायात प्रभारी ने बताया कि लखनऊ गए अभ्यर्थी वापस आ गए हैं। सभी को घर भेज दिया गया है।
सोनभद्र, मिर्जापुर के अभ्यर्थियों को भी मिला नियुक्त पत्र
लखनऊ में मिर्जापुर के 418 और सोनभद्र जिले के 169 अभ्यर्थियों को भी नियुक्त पत्र दिया गया। इन दोनों जिलों के अभ्यर्थियों को रायबरेली पुलिस लाइन से बसों के जरिए लखनऊ भेजा गया, जहां उन्हें नियुक्त पत्र सौंपे गए। नियुक्त पत्र मिलने के बाद अभ्यर्थियों को बसों के जरिए घर भेजा गया।