फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   88 lakhs were grabbed in the name of providing land

Raebareli News: जमीन दिलाने के नाम पर हड़पे 88 लाख

Sun, 08 Feb 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 08 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
88 lakhs were grabbed in the name of providing land
अमावां। जमीन दिलाने के नाम पर एक व्यवसायी से 88 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। शनिवार को पुलिस ने तीन प्रापर्टी डीलरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रतापगढ़ जिले के गौराडांड निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह बच्चों की पढ़ाई और व्यवसाय के सिलसिले में रायबरेली में रहते हैं। करीब एक साल पहले प्रॉपर्टी डीलर विकास ने उन्हें इंतखाब और रजिस्ट्री की फोटो दिखाकर एक प्लॉट खरीदने का प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन


शुरू में पैसों की कमी बताई, लेकिन बाद में प्रापर्टी डीलरों ने सात बीघा भूमि का सौदा दो करोड़ रुपये में होने की बात कही। इसके बाद राजेंद्र सिंह ने अपने रायबरेली स्थित बैंक खाते के माध्यम से आरोपियों को करीब 88 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। अब आरोपी न तो जमीन दिला पा रहे हैं और न ही पैसे वापस कर रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलरों के झांसे में आकर अपनी गाढ़ी कमाई का एक बड़ा हिस्सा जमीन खरीदने के लिए लगाया था।
विज्ञापन


सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर लखनऊ के दखिना शेखपुर निगोहा निवासी विकास तिवारी उर्फ अनमोल, अशोक तिवारी और अवनेश कुमार सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed