{"_id":"5d17b2658ebc3e3c655a20a2","slug":"86-thousand-withdraw-from-bank-account-raibaraily-news-lko4679974181","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के खाते से उचक्कों ने उड़ाए 86 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के खाते से उचक्कों ने उड़ाए 86 हजार रुपये
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में एक व्यापारी के खाते से उचक्कों ने 86 हजार रुपये पार कर दिया। व्यापारी के मोबाइल पर रुपया निकलने का मैसेज आया तो उसे इसकी जानकारी हुई। उसने बैंक पहुंचकर एटीएम ब्लॉक कराया।
बिकई गांव निवासी अमित कुमार का स्टेट बैंक की शाखा एनटीपीसी में खाता है। शुक्रवार को उसके खाते से कई बार में 86 हजार 350 रुपये निकाले गए। मोबाइल पर जब रुपया निकलने का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। वह तुरंत बैंक शाखा पहुंचा और अपना एटीएम बंद कराया।
पीड़ित ने बताया कि उसका एटीएम कार्ड उसके पास है। इसके बावजूद खाते से रुपया निकल गया। पीड़ित ने शनिवार को थाने में तहरीर दी है। कोतवाल धर्मेंद्र दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।