{"_id":"5c4df86ebdec224cb044dafd","slug":"81548613742-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे के किनारे जमीन चिन्हित, खुलेगा ट्रामा सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे के किनारे जमीन चिन्हित, खुलेगा ट्रामा सेंटर
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर जल्द ही ट्रॉमा सेंटर खुलेगा। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के निर्देश पर अधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है।
झकरासी बाईपास के पास सवा दो बीघा जमीन चिह्नित कर ली गई है। सीएमओ ने जमीन के संबंध में डीएम को रिपोर्ट भेज दी है।
जल्द ही जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रॉमा सेंटर का काम शुरू हो जाएगा। ट्रॉमा सेंटर खुलने के बाद हादसे में घायल गंभीर रोगियों का जिले स्तर पर ही इलाज हो जाएगा। लखनऊ व अन्य बडे़ शहरों के लिए भागना नहीं पड़ेगा।
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान ट्रॉमा सेंटर के लिए जमीन की व्यवस्था कराने के आदेश दिए थे।
इसी माह जिले में दो दिवसीय भ्रमण पर आए खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने भी तत्काल जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए थे।
अब सीएमओ और सदर तहसील के तहसीलदार ने लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर झकरासी के पास जमीन चिह्नित की है। सीएमओ ने मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी है, जिससे जल्द ही औपचारिकता पूरी कर जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो सके।